एकतरफा प्यार में महिला को गोली मारने के बाद खुद को किया शूट

Tina Chouhan

भरतपुर। मथुरागेट थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने एकतरफा प्यार में घर में घुसकर 42 वर्षीय महिला को गोली मारकर मार दी। महिला को गोली मारने के बाद उसने खुद की कनपटी पर गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला के परिजनों का कहना है कि 45 वर्षीय अधेड़ चार साल से एकतरफा प्यार में महिला को परेशान कर रहा था, जबकि अधेड़ के परिजनों का कहना है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे मथुरा गेट के अंदर स्थित नबाव गली निवासी 45 वर्षीय रामबाबू पड़ोस में रहने वाली 42 वर्षीय महिला के घर में घुस गया। घर में घुसते ही उसने पहले महिला को गोली मारी, जो महिला के हाथ में लगी। गोली लगते ही महिला चीखती हुई ऊपरी मंजिल से नीचे की तरफ दौड़कर आई और उसने देवरानी को वाक्या बताया। देवरानी ने फोन कर पति को घर बुलाया। देवर को घर पहुंचने पर रामबाबू महिला के कमरे में पड़ा मिला, उसके पास हथियार भी पड़ा था।

पुलिस ने हमलावर को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला का आरबीएम अस्पताल में इलाज जारी है।

Share This Article