फिल्म केजीएफ के स्टार यश ने बहन के साथ मनाया रक्षा बंधन

IANS
1 Min Read

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। केजीएफ स्टार यश ने सोशल मीडिया पर रक्षा बंधन का जश्न मनाते हुए एक प्यारी सी तस्वीर साझा की।

सोशल मीडिया पर, यश ने अपनी बहन नंदिनी राहुल के साथ तस्वीरें साझा कीं, जहां उन्हें रक्षा बंधन मनाते हुए देखा जा सकता है। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों को राखी की शुभकामनाएं देते हुए एक प्यार भरा कैप्शन लिखा।

अभिनेता का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है। उन्होंने कैप्शन के रूप में लिखा, आप सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं।

फिल्म के मोर्चे की बात करें तो 36 वर्षीय अभिनेता की केजीएफ: चैप्टर 2 ने साल की शुरूआत में देश भर में हलचल मचा दी थी। फिल्म ने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।

आईएएनएस

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Exit mobile version