अनंतनाग में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ पार्टी पर गोलीबारी की, 1 पुलिसकर्मी घायल

1 Min Read

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी के ऊपर गोलीबारी की। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी दी है।

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने गोलीबारी की है। इस गोलीबारी में पुलिस का एक जवान घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक घटना के तुरंत बाद घायल पुलिसकर्मी को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि ये घटना उस वक्त हुई जब सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान गश्त लगा रहे थे।

फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आतंकियों की तलाश में आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बाकी ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।

आईएएनएस

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times
Exit mobile version