भारत में 24 घंटों में कोरोनावायरस के 14,092 मामले, 41 मौतें

1 Min Read

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में रविवार को बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 14,092 नए मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा पिछले दिन शनिवार को सामने आए 15,815 की तुलना में मामूली गिरावट पर है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

इसी अवधि में, देश में महामारी से 41 लोगों की मौैत हुई है। जिससे देश भर में मरने वालों की संख्या 5,27,037 हो गई है। वहीं 16,454 मरीजों के ठीक भी हुए है।

कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,36,09,566 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत है।

इस बीच, भारत का डेली पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 3.69 प्रतिशत हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट भी वर्तमान में 4.57 प्रतिशत है।

साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,81,861 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 88.02 करोड़ से अधिक हो गई।

आईएएनएस

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times
Exit mobile version