महाराष्ट्र स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप: मुंबई शहर, पुणे ने क्रमश: पुरुष और महिला खिताब जीते

2 Min Read

अहमदनगर (महाराष्ट्र), 31 दिसंबर ()। मुंबई शहर, पुणे ने 70वीं महाराष्ट्र स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में यहां क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीत लिए।

प्रतियोगिता का चौथा और अंतिम दिन पुरुष सेमीफाइनल के साथ शुरू हुआ। घरेलू टीम अहमदनगर ने नांदेड़ को नौ अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनायी।

महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पुणे ने नंदुरबार को 21 अंकों से हरा दिया। दूसरा सेमीफाइनल पूरी तरह एकतरफा रहा। मुंबई शहर ने पालघर टीम को 28 अंकों के अंतर से हरा दिया।

दिन का सबसे दिलचस्प मैच मुंबई शहर और मुंबई उपनगर के बीच रहा जिसमें मुंबई शहर ने चार अंकों के अंतर से जीत हासिल की।

महिला फाइनल में पुणे और मुंबई शहर के बीच रोमांचक मुकाबला रहा। पुणे ने एक अंक से जीत हासिल की। आम्रपाली गलांडे ने विजेता टीम के लिए 10 रेड अंक बनाये।

पुरुष फाइनल और भी रोमांचक रहा। मुंबई शहर और अहमदनगर के बीच मुकाबला निर्धारित समय के बाद टाई रहा। मैच का फैसला गोल्डन रेड से हुआ जिसमें मुंबई शहर ने बाजी मार ली।

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Follow:
Jaswant singh Harsani is news editor of a niharika times news platform
Exit mobile version