जयपुर। जयपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से शहर में बिजली मेंटिनेंस कार्य के चलते गुरुवार को विभिन्न इलाकों में अलग-अलग समय बिजली बंद रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: मानकायस्थ का चौक, चांदपोल बाजार की दुकानें, खजाने वालों का रास्ता और आस पास। प्रतापनगर क्षेत्र में बैरवा कॉलोनी, तिरुपति बालाजी नगर, रघुनाथपुरी द्वितीय एवं आसपास। सांगानेर क्षेत्र में खटिकों की ढाल रामवारी सीटीएस बसस्टैंड, कशीदा गली एवं आसपास। मानसरोवर क्षेत्र में राधानिकुंज, कृष्णा विहार, विधान सभा नगर, पत्रकार रोड एवं आसपास का क्षेत्र।
गजसिंहपुरा, शक्ति नगर, कुमारों का मोहल्ला, परवाना विहार, जनकपुरी, तिवारी कॉलोनी, करनी विहार, सुन्दर नगर, मां लक्ष्मी नगर, शिव सागर, अंबेडकर कॉलोनी, रामाश्रम स्कूल, सगुन गोयल, नाडीया, सुशांत लोक एवं आसपास का प्रभावित क्षेत्र। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक: प्रिंस रोड, भृगु नगर, विद्युत नगर, बहन नगर, क्वींस रोड एवं आसपास का प्रभावित क्षेत्र। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक: भिंडो का रास्ता चांदपोल बाजार से राजा राम धर्मशाला तक, झालानियों का रास्ता और आसपास। दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक: सिरसी गांव, निर्मल आईटीआई, राज विहार एवं आसपास का प्रभावित क्षेत्र।