कांग्रेस ने सरदार पटेल के योगदान को दबाया: नड्डा

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को एक कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका को याद करते हुए आरोप लगाया कि स्वतंत्रता के बाद चार दशकों तक कांग्रेस ने पटेल के योगदान को उचित स्थान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं जिन्होंने सरदार पटेल को सही सम्मान दिलाया है। कार्यक्रम में नड्डा ने यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर पटेल की जयंती का शुभारंभ किया। नड्डा ने कहा कि भारत की आजादी के समय देश 562 रियासतों में बंटा हुआ था और ब्रिटिश शासन चाहता था कि भारत कमजोर और विभाजित रहे।

लेकिन सरदार पटेल ने दो वर्षों में इन सभी रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा योगदान देने के बावजूद कांग्रेस सरकारों ने राजनीतिक कारणों से पटेल को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे। नड्डा ने आरोप लगाया कि 1950 से 1991 तक कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन किसी प्रधानमंत्री ने पटेल को भारत रत्न देने का निर्णय नहीं लिया। उनके अनुसार राजनीतिक साजिशें रची गईं ताकि पटेल को इतिहास में वह स्थान न मिले, जिसे रोकने का प्रयास कांग्रेस सरकारों ने किया।

नड्डा ने कहा कि इस अन्याय को खत्म करने का सही काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

Share This Article