भीतरिया कुंड की तिबारियों की स्थिति में सुधार, पार्षद की पहल

कोटा। नगर निगम कोटा दक्षिण के अधीन शिवपुरा स्थित भीतरिया कुंड की मुख्य तिबारी के जर्जर होने के बावजूद निगम द्वारा तीनों तिबारियों को कई दिन से बंद किया हुआ था। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं पार्षद की आपत्ती के बाद दो तिवारियों को शुरु करने के आदेश जारी कर दिए हैं। भीतरिया कुंड में तीन तिबारियां बनी हुई है। एक बड़ी है और नीचे की तरफ दो छोटी तिबारियां है। जिनमें शादी समारोह से लेकर जन्म दिन और विदाई समेत अन्य आयोजन होते है।

इन तिबारियों का किराया कम होने व वाहन पार्किंग और गार्डन समेत अन्य सुविधाएं होने से अधिकतर लोग यहां आयोजन करवाना पसंद करते है। पार्षद जितेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से पिछले काफी समय से भीतरिया कुंड की तीनों तिबारियों में आयोजन पर रोक लगाते हुए इनकी बुकिंग बंद कर दी थी। जिससे लोग परेशान होने लगे। वहां आस-पास ऐसी कोई जगह नहीं होने से लोगों को या तो दूर जाना पड़ रहा है या महंगी जगह लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ऐसे में दो दिन पहले उनकी ओर से नगर निगम कोटा दक्षिण आयुक्त को ज्ञापन देकर सभी तिबारियों को बंद करने पर आपत्ती जताई। उन्होंने कहा कि निगम के निर्माण अनुभाग के इंजीनियरों से जगह का मौका निरीक्षण करवाकर रिपोर्ट ली जाए। जो तिबारी सही हैं उन्हें शुरु किया जाए। सिंह ने बताया कि उनकी आपत्ती के बाद आयुक्त ने इंजीनियरों को मौके पर भेजा। उनकी रिपोर्ट में छोटी वाली दो तिबारियां सही होने पर उन्हें शुरु करने का आदेश जारी कर दिया है।

पहले बढ़ाया, फिर कम किया किरायाजानकारों ने बताया कि नगर निगम कोटा दक्षिण के राजस्व अनुभाग द्वारा दक्षिण क्षेत्र के सभी सामुदायिक भवनों का किराया बढ़ाया गया था। उस दौरान भीतरिया कुंड की तिबारियों का भी किराया बढ़ाया गया था। जिसका कांग्रेस पार्षदों समेत आमजन ने विरोध किया था। उसे देखते हुए निगम की ओर से फिर से केवल भीतरिया कुंड की तिबारियों का किराया कम कर उसे पुरानी दर पर कर दिया है। बड़ी तिबारी की छत से लेकर फर्श तक जर्जरपार्षद जितेन्द्र सिंह ने बताया कि भीतरिया कुंड की मुख्य तिबारी जर्जर हालत में है।

यहां बरसात में छत पर पानी भर जाता है। उसकी सफाई नहीं होने से यहां पानी जमा होने से वह टपकने लगता है। जिससे अंदर की तरफ का प्लास्टर व आरसीसी के टुकड़े गिरने से हादसों का खतरा बना हुआ है। साथ ही इसका फर्श भी खराब हो रहा है। उसे सही करवाने के लिए कई बार अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक उसके टेंडर नहीं हुए है। जबकि इसे सही करवानाकर आमजन के लिए जल्दी खोला जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि तिबारियों के सामने की तरफ खाना बनाने के लिए टीनशेड बने हुए हैं।

उनकी हालत भी काफी जर्जर हो रही है। बरसात के समय में यहां सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे भी सही करवाने के लिए कहा है। दो तिबारी सही, मुख्य पर रोकनगर निगम कोटा दक्षिण के अधिशाषी अभियंता ए.क्यू कुरैशी का कहना है कि भीतरिया कुंड की तिबारियों के जर्जर होने की शिकायत पर कुछ समय पहले तीनों तिबारियों को बंद कर दिया था। उनकी बुकिंग पर रोक लगा दी थी। लेकिन भाजपा पार्षद जितेन्द्र सिंह की आपत्ती पर निगम के निर्माण अनुभाग इंजीनियरों ने मौका रिपोर्ट दी है।

जिसमें छोटी दो तिबारियों की स्थिति सही पाए जाने पर आयुक्त ने उनकी बुकिंग करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जबकि मुख्य तिबारी की हालत खराब होने से फिलहाल उसकी मरम्मत होने तक उसे बंद किया गया है। मुख्य तिवारी की बुकिंग फिर से शुरु होने पर लोगों को रहत मिलेगी।

Share This Article
Exit mobile version