बिहार चुनाव परिणाम 2025: कांग्रेस ने हार का ठीकरा SIR और EVM पर फोड़ा

बिहार चुनावों के परिणाम ने न केवल एक्जिट पोल को सही साबित किया है, बल्कि उसे पीछे छोड़ दिया है। इस समय NDA को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है, NDA 190 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन 50 सीटों के आसपास है, जिसमें कांग्रेस को केवल 4 सीटों पर बढ़त मिली है। हालांकि परिणाम की घोषणा अभी बाकी है, कांग्रेस ने हार का दोष एसआईआर और ईवीएम पर मढ़ दिया है।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन इस बार उन्होंने एसआईआर को भी बराबर का दोषी बताया है। दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सामने कहा कि कांग्रेस को अपने संगठन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने लिखा, “जो मेरा शक था वही हुआ। 62 लाख वोट कटे, 20 लाख वोट जुड़े, जिनमें से 5 लाख वोट बिना SIR फॉर्म भरे दिए गए। अधिकांश वोट गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यक वर्ग के कटे।

EVM पर भी संदेह बना हुआ है।” उन्होंने विजयी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैनिपुलेटेड मतदाता सूची और मैनिपुलेटेड EVM का कमाल है। जब वह बिहार गए थे, तो उन्हें एकतरफा परिणाम की उम्मीद नहीं थी, बल्कि उन्हें बराबरी की लड़ाई दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि यदि NDA 140 से ज्यादा सीटें जीतती है, तो यह मैनिपुलेटेड मतदाता सूची और EVM का परिणाम होगा।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal
Exit mobile version