जयपुर। जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र में अस्थल मोड़ के निकट एक गंभीर सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी 5 लोग एक ही बाइक पर सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, बाइक की तेज गति के कारण अस्थल मोड़ पर बाइक फिसल गई। इस दुर्घटना में मनीषा देवी, मातादीन और अनुष्का की मृत्यु हुई। जबकि लक्की और सेवाग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
