भाजपा ने राहुल गांधी की अमर्यादित भाषा की कड़ी निंदा की

By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत माता के लिए अमर्यादित भाषा के उपयोग की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बिहार में चल रही कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की माता को लेकर जिस भाषा का प्रयोग किया गया वह निंदनीय है और कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि बिहार में राहुल गांधी अपनी वोटर अधिकार यात्रा की ओर सबका ध्यान खींचने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की 100 वर्षीय दिवंगत माता के लिए जिस प्रकार के शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, वह बेहद बेकार की राजनीति है। इसके लिए कांग्रेस और आरजेडी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माता, जो हमारे बीच नहीं हैं, के लिए कटुता भरे शब्दों का प्रयोग करना उस पार्टी के लिए शर्मनाक है जो अपने आप को भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब गाली-गलौच वाली पार्टी बन गई है, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। सचदेवा ने कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है जहां से नीतिवान चाणक्य और भगवान बौद्ध हुए। आज उस धरती से प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना गलत है और इसका जवाब बिहार की जनता आने वाले चुनाव में करारी हार के साथ कांग्रेस गठबंधन को देगी।

Share This Article
Exit mobile version