भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की

By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली। भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेता और एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें देश को समृद्धि की दिशा दिखाने वाला महापुरुष बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें भारत का महान सपूत बताते हुए कहा कि उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में उन्हें भारत माता का महान सपूत और एकात्म मानववाद का प्रवर्तक बताते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि देश को समृद्धि की राह दिखाने वाले उनके राष्ट्रवादी विचार और अंत्योदय के सिद्धांत विकसित भारत के निर्माण में बहुत सहायक होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर वंदन करता हूं।

उन्होंने एकात्म मानव दर्शन के माध्यम से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को एक समग्र इकाई मानकर आर्थिक प्रगति के साथ नैतिक और सांस्कृतिक उत्थान पर भी जोर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें महान विचारक और एकात्म मानववाद के प्रवर्तक बताया। उन्होंने उनके एकात्म मानवता के दर्शन और अंत्योदय के विचार को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Share This Article
Exit mobile version