भाजपा प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य महंत प्रतापपुरी ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

Sabal Singh Bhati
2 Min Read

पोकरण। भाजपा प्रदेश कार्यकरिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य महंत प्रतापपुरी महाराज ने रविवार को पोकरण विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जनसंपर्क कर लोगो की जन समस्याओं को सुना। भाजपा नेता ने बूथ सशक्त, केंद्र सरकार की।

जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। भाजपा नेता महंत ने रविवार को पोकरण शहर सहित विधानसभा के ऊंजला, भणियाणा, माड़वा व पदरोडा गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों ने भाजपा नेता को बताया की गर्मी शुरू होते ही ग्रामीण अंचलों में पानी की किल्लत बनी हुई है।

जिससे पशुधन के साथ लोगों को पानी के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। भाजपा नेता ने विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर पानी की समस्या से निजात दिलाने का आग्रह किया। भाजपा नेता ने बताया की बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं।

उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के कार्यों को करने की बात कही। उन्होंने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता से झूठे वादे कर गुमराह किया। धरातल पर कोई कार्य नहीं दिख रहा। सूबे के मुखिया ने बजट में केवल धोधी घोषणाए की हैं। यह बजट केवल आगामी चुनाव को लेकर पेश किया गया हैं।

इस दौरान भणियाणा मंडल अध्यक्ष महेश कड़वासरा, भरत रतनू, किशनाराम सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times