मथुरा में 11 दिवसीय ब्रज रज उत्सव का आयोजन

भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में 26 अगस्त से 11 दिवसीय ‘ब्रज रज उत्सव’ शुरू हो चुका है। इसका शुभारंभ योगी सरकार के मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और सांसद हेमा मालिनी ने किया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा इस उत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें देश-विदेश से लोग शामिल होते हैं। प्रतिदिन कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाती है। यह उत्सव धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा। यहां ब्रज की संस्कृति, भक्ति और गीत-संगीत का समागम देखने को मिलेगा।

सांसद हेमा मालिनी, जो पहले ‘मीरा बाई’ पर आधारित नृत्य नाटिका में प्रशंसा प्राप्त कर चुकी हैं, इस बार ‘यशोदा-कृष्ण’ नृत्य नाटिका में यशोदा जी की भूमिका निभाएंगी। उत्सव के शुभारंभ पर मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अनेक प्रतिभाओं को मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर दिया गया है। ब्रज रज उत्सव उत्तरी भारत की सांस्कृतिक धरोहर है। उत्सव के दौरान कवि सम्मेलन और भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। 4 नवंबर को हेमा मालिनी की सांस्कृतिक नृत्य नाटिका ‘कृष्ण यशोदा’ प्रस्तुत की जाएगी।

इस महोत्सव में देश के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगाएंगे। दुनियाभर से लोग इस महोत्सव को देखने आ रहे हैं, जबकि कई लोग अपनी कला का प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

11 दिवसीय उत्सव में कलाकारों की प्रस्तुतियां इस प्रकार हैं: 26 अक्टूबर- यास्मीन सिंह, नृत्य नाटिका ‘द डिवाइन कृष्णा’; 27 अक्टूबर- कन्हैया मित्तल, भजन संध्या; 28 अक्टूबर- कुंजलता मिश्रा मीरवाई नृत्य नाटिका और अभिलिप्सा पांडा डिवोशनल म्यूजिकल नाइट; 29 अक्टूबर- रमा वैधनाथन, नृत्य नाटिका ‘अखिलम् मधुरम्’ और सुरेश वाडेकर नाइट; 30 अक्टूबर- पुनीत इस्सर और सिद्धार्थ इस्सर, महानाट्य ‘जय श्रीकृष्णा: गीता सार’; 31 अक्टूबर- दूरदर्शन की विशेष प्रस्तुति, लोक गीत संध्या और साधो बैंड भक्तिमय गीत संगीत; 1 नवंबर- मिस्मी वासु, भक्ति संगीत प्रस्तुति; 2 नवंबर- सुजीत ओझा, भजन गायन और स्वप्रिल (पुणे), नृत्य-गायन: हिस्टोरिकल एम्पायर्स ऑफ इंडिया; 3 नवंबर- पद्मश्री मनोज जोशी, महानाट्य ‘चाणक्य’; 4 नवंबर- हेमा मालिनी, नृत्य नाटिका ‘यशोदा कृष्ण’; 5 नवंबर- समापन दिवस, भव्य कवि सम्मेलन।

Share This Article
Exit mobile version