जैसलमेर में भारत पाक सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने मनाई दीपावली

Kheem Singh Bhati
8 Min Read
जैसलमेर में भारत पाक सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने मनाई दीपावली

जैसलमेर। थार का अथाह रेगिस्तान.. और इस रेगिस्तान से लगती पाक सीमा जहां पर पडौसी देश केवल इस ताक मे बैठा है कि कब इन सीमाओं की सुरक्षा कर रहे बीएसएफ के जवानों की नजर चूके और कब वहां से आतंक के साये इस शांत मुल्क में प्रवेश के हमारे अमन और चैन को बरबाद कर सकें।

लेकिन सीमा पर डटे ये जवान वो दीवार है जो इन पडौसी आंतकी इरादों को पूरा नहीं होने देते हैं। ये हैं तो हम सुरक्षित हैं। जहां पूरा देश दीपावली की खुशियों मे डूबा था और अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ इस त्यौहार का आंनन्द उठा रहा था वहीं इन जाबाज जवानों की दिवाली सीमा पर ही मन रही है।

सुनने में बुरा जरूर लगता है क्योंकि सबको हक है अपने परिवार के साथ रहकर त्यौहारों की खुशियां मनाने का लेकिन बीएसएफ के इन जवानों का मानना है कि उनके लिये उनके खुद के परिवार से ज्यादा जरूरी देश है। सरहद पर जहां बीएसएफ के जवान दीपावली मनाते हैं।

जैसलमेर में भारत पाक सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने मनाई दीपावली

सीमा चौकियों पर दीपोत्सव मनाने को उत्साहित जवान झिलमिलाते दीयों की कतारें,उल्लास में डूबा तन-मन और पूरी चौकस निगाह। पूरा देश दीपावली की खुशियों मे डूबा रहा और अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ इस त्यौहार का आंनन्द उठा रहा वहीं इन जाबाज जवानों की दिवाली सीमा पर ही मन रही थी।

पाकिस्तान से सटी जैसलमेर जिले की अंतरराष्ट्रीय सरहद पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने चौकस निगाहें रखते हुए दिवाली मनाई। ऐसे में ज्यादातर जगहों पर आम लोगों को उनके साथ मिलकर त्योहारों की खुशियों को बांटते देखा जाता है देश में इस दिवाली की धूम देखने को मिली ऐसे में सेना के जवान भी दिवाली मनाने में पीछे नहीं दिख रहे थे।

बीएसएफ के जवान दीपावली पर्व पर देशभक्ति की धुन में कायल होकर देशभक्ति के साथ डांस का भी लुफ्त उठाते नजर आ रहे थे। एक तरफ सीमा पर नजर दूसरी तरफ डांस हर किसी के मन को मोह लेता है। पीएम मोदी का जैसलमेर सीमावर्ती दौरा था तब पीएम मोदी ने जवानों से मिलकर जवानों के साथ संवाद भी किया था, वही सवाद इन बीएसएफ जवानों को बार-बार हौसला अफजाई करता है।

भारत-पाक सीमा पर जले दीप,

जहां समूचा भारत वर्ष दीपोत्सव पर्व को लेकर उत्सव व उमंग के माहौल में था वहीं सरहद पर सीमा प्रहरी दिन- रात सुरक्षा में लगे हुए है ताकि हम चैन से दीपोत्सव का आनंद उठा सके। वहीं भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर की सरहद पर बहादुर बेटियाँ ने भी अपनी दिवाली सीमा की सुरक्षा करते हुए मनाई।

कंधे पर बंदूक रखे दुश्मन पर चौकन्नी नजर के साथ सरहद की रखवाली करते हुए बेटियों को देखकर हर किसी देशवासी का सीना गर्व से फूल जाए। जैसलमेर में भारत पाकिस्तान की सीमा पर बीएसएफ के जवान धूमधाम से दिवाली मनाते है।

जवानों ने बॉर्डर में दीए जलाए और एक दूसरे को मिठाई बांट कर दिवाली की शुभकामनांए दी। जवानों ने कहा कि हम बॉर्डर पर मुश्तैदी के डटे रहते हैं ताकि देश की जनता आराम से सुख शांति से दिवाली मनाए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर ही हमारा घर है और हम सारे जवान मिल कर यहीं दिवाली मनाते हैं। दिवाली मनाने के साथ हम भी अपनी ड्यूटी भी मुश्तैदी से करते हैं। ताकि देश के सभी लोग सुरक्षित रहें।

सीमा सुरक्षा बल द्वारा सरहद की चौकसी पर तैनात बेटियों की पहली दीवाली होने के कारण सरहद पर अनूठा नजारा देखने को मिला। जहां एक ओर समूचे भारत वर्ष में बेटियों ने अपने परिवार के साथ दीवाली मनाई वहीं सरहद पर बेटियों ने देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर दीप जलाए। सरहद पर सीमा सुरक्षा बल की महिला जवानों की विंग ने सीमा चौकियों पर दीप जलाकर जमकर आतिशबाजी भी की।

अपने परिवार से सैंकड़ों किलोमीटर की दूरी पर बैठे ये सीमा प्रहरी अपने साथी जवानों के साथ दिवाली की खुशियां बांट रहे थे। महापर्व के मौके पर अपनों से दूर होने की कसक तो होती है लेकिन राष्ट्र सुरक्षा का जज्बा तथा ‘ड्यूटी फर्स्ट का आदर्श उनके रोम-रोम में रचा-बसा है। दिवाली के मौके पर जवानों ने सरहद पर दीपमालाएं सजाई गई।

सुरक्षा प्रहरियों के कारण ही समूचा देश खुशियों का पर्व मनाकर आसमान में रंगीन रोशनी बिखेरता है, वहीं जांबाज अपने साथियों के साथ दीपावली का पर्व मनाकर काफी उत्साहित रहते हैं। पाक सीमा से सटे सरहदी चौकियों में दीपावली पर्व को लेकर अलग ही माहौल देखने को मिलता है। सीमा पर तैनात यह जवान पुरे देश, अपने गाँव और परिवार को दिवाली की बधाई देते है।

भारत पाक सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने मनाई दीपावली, देशभक्ति की धुनों पर जमकर नाचे जवान

जवानो का कहना है के भारत – पाकिस्तान में लगातार बिगड़ रहे रिश्तों के बीच दुश्मन देश पर बिल्कुल यकीन नहीं किया जा सकता है लिहाजा सीमा पर लगे जवान एक मिनट के लिए भी सीमा की पहरेदारी नहीं छोड़ सकते है।

चप्पे चप्पे पर जवान पूरी तरीके से मुश्तैद है जाँबाज महिला जवानो का कहना है कि घर की याद तो आती है लेकिन हमारे लिए सबसे बड़ी बात है कि देश के लोग दिवाली मनाएं और हमारी पहरेदारी से वो महफूज रहे इससे बड़ी दिवाली नहीं हो सकती है। महिला जवानो की तरह पुरुष जवान भी सरह्रद की सुरक्षा में दिवाली भूलकर लगे हुए है। राजस्थान के रेगिस्तान में दूर दूर तक कुछ भी नजर नहीं आता है।

भारत- पाकिस्तान के तनावों को देखते हुए छुट्टियाँ भी केंसिल है क्योंकि पाकिस्तान की ओर से लगातार मूवमेंट की खबरें आ रही रहती है।

इन जवानों ने सरहद को ही अपना घर बना लिया है। जहाँ से दुश्मन देश गोलियों की बौछार करता है, उसी सरहर पर जवान ख़ुशी के दीपक जलाते हैं। बॉर्डर पर देश के जवानों ने हर साल की भांति इस साल भी दीपक जलाए, देश की सीमा को बाँटने वाले तारों पर मोमबत्ती जलाकर शांति और रौशनी का पर्व मनाया।

यह वही बॉर्डर है जहाँ से न जाने कब दुश्मन गोली बरसाने लगे, और उसकी गोली पर भारतीय जवान का नाम लिख जाए। धन्य है ये वीर सपूत जो सीमा पर रहकर देश की दिवाली को को महफूज बनाते हैं।

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Exit mobile version