2025 में चंद्र ग्रहण भारत के किन शहरों में दिखाई देगा?

2025 का पूर्ण चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 7 सितंबर रात 9:57 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर की सुबह 1:26 बजे तक रहेगा। पूर्ण ग्रहण रात 11:42 बजे से 12:47 बजे तक होगा, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में होगा। इस दौरान चांद लाल रंग का हो जाएगा और यह दृश्य लगभग 65 मिनट तक दिखाई देगा। भारत के 15 शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़, अहमदाबाद, गुवाहाटी, पटना, भोपाल और भुवनेश्वर में मौसम साफ होने पर यह अधिक स्पष्ट रूप से दिखेगा।

पूर्वी भारत जैसे कोलकाता और गुवाहाटी में चंद्रोदय जल्दी होने के कारण ग्रहण की शुरुआत अधिक स्पष्ट दिख सकती है। पश्चिमी भारत में मुंबई और अहमदाबाद में भी ग्रहण पूरी तरह दिखेगा, लेकिन चंद्रोदय का समय थोड़ा बाद में होगा। हिंदू मान्यता के अनुसार, ग्रहण के समय से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा, जिसमें मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। सूतक काल 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से ग्रहण खत्म होने तक रहेगा। प्रमुख मंदिरों जैसे तिरुपति बालाजी, जगन्नाथ मंदिर, और काशी विश्वनाथ मंदिर सूतक काल में बंद रहेंगे।

ग्रहण खत्म होने के बाद ही मंदिर के कपाट शुद्धिकरण के बाद खोले जाएंगे। कुछ विशेष मान्यताओं के चलते कुछ मंदिर सूतक काल में खुले रह सकते हैं, जैसे गया का विष्णुपद मंदिर।

Share This Article
Exit mobile version