डब्ल्यूपीएल : झूलन, देविका के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं चार्लोट

2 Min Read

नई दिल्ली, 6 फरवरी ()। पहले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में मुंबई फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच के रूप में नामित किए जाने के बाद इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्डस ने कहा है कि वह भारत की दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर देविका पलशिकार के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

रविवार को, मुंबई इंडियंस के मालिकों द्वारा संचालित फ्रेंचाइजी ने घोषणा की थी कि चार्लोट मुख्य कोच होंगी, जबकि झूलन गेंदबाजी कोच और मेंटर की दोहरी भूमिकाएं निभाएंगी। दूसरी ओर, देविका सभी महिला कोचिंग स्टाफ में टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करेंगी।

चार्लोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फ्रेंचाइजी द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में कहा, मैं एमआई वन परिवार में उनकी नई महिला मुख्य कोच के रूप में शामिल होने के लिए बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं महिला क्रिकेट के लिए इस तरह के रोमांचक समय में इस शानदार अवसर के लिए मुंबई इंडियंस प्रबंधन को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं झूलन, देविका के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।

चार्लोट को व्यापक रूप से महिला क्रिकेट की सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। 20 साल के लंबे करियर में, उन्होंने 2009 में महिला वनडे और टी20 विश्व कप जीत के लिए इंग्लैंड की कप्तानी की। दाएं हाथ की शानदार बल्लेबाज, चार्लोट ने इंग्लैंड के लिए 23 टेस्ट, 191 वनडे और 95 टी20 मैचों में शिरकत की है।

चार्लोट ने कहा, हम एमआई परिवार के साथ मिलकर काम करेंगे। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करें और उन्हें विकसित और सफल होने के लिए एक मंच भी दें, जिसके लिए मुंबई इंडियंस जानी जाती है।

आरजे/

Share This Article
Follow:
Jaswant singh Harsani is news editor of a niharika times news platform
Exit mobile version