सीएम ने मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पौधारोपण की चर्चा की

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रविवार को मन की बात कार्यक्रम की 127वीं कड़ी को सीएम भजनलाल शर्मा ने सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में यूनिटी मार्च की कार्यशाला से पूर्व सुना। इस मौके पर सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा है कि हमारे ग्रन्थों के अनुसार वृक्ष और वनस्पतियां धन्य हैं, जो किसी को भी निराश नहीं करते। हमें भी चाहिए, हम जिस भी इलाके में रहते हैं वहां पेड़ अवश्य लगाएं। मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर सरकार मुख्यमंत्री पौधरोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान चला रही है।

इस अभियान में इस वर्ष अब तक 1.61 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इससे जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा। सरकार युवा उद्यमियों को आत्मनिर्भर बना रही है। आज का युवा नौकरी खोजने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहता है। यह सोच बदलाव की पहली सीढ़ी है। अब तक युवा उद्यमियों को 140 करोड़ रुपए का लोन सरकार ने स्वीकृत किया है। अब तक के कार्यकाल में सरकार ने 91 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। वहीं 1 लाख 55 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा कार्यालय में प्रदेश के कई नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Share This Article
Exit mobile version