कांग्रेस निकाय चुनावों में देरी के खिलाफ कैंडल मार्च निकालेगी

जयपुर। शहर जिला कांग्रेस निकाय-पंचायत चुनाव में देरी के विरोध में सोमवार को कैंडल मार्च निकालेगी। जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन होगा। जिला संगठन महासचिव सीताराम शर्मा ने बताया कि राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा नगर निकाय एवं पंचायत राज के कार्यकाल खत्म होने के बावजूद चुनाव न कराकर लोकतंत्र की हत्या करने के विरोध में 10 नबंवर शाम 6 बजे स्टेच्यू सर्किल पर कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।

कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष चारों अग्रिम संगठन सेवादल, महिला कांग्रेस,यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई छात्र संगठन के पदाधिकारी एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थिति रहेंगे।

Share This Article
Exit mobile version