नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 39 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस समिति के सदस्यों के नाम को अनुमोदित किया है। समिति में सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के सभी सचिव, कांग्रेस कार्यकारणी समिति सदस्य तथा बिहार से संबद्ध सभी स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य और सभी अनुषांगिक संगठनों के प्रमुख स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं।
वेणुगोपाल ने बताया कि समिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम, शकील अहमद, मदन मोहन झा, डॉ, शकीलउज्जमा अंसारी, मोती लाल शर्मा, ब्रजेश कुमार भल्ला, डॉ ज्योति ममता निषाद, ब्रजेश् कुमार पांडे, कैशर अली खान सहित 39 सदस्यों के नाम शामिल हैं।

