कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा देवनानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंदिरा देवनानी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने देवनानी परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Share This Article
Exit mobile version