शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटा, करीब 50 लोग झुलसे

3 Min Read

जोधपुर / शेरगढ़। क्षेत्र के भूंगरा गांव में एक शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई जिसमें करीब 60 लोगों के झुलसने की जानकारी मिली है। यह शादी समारोह शक्तिसिंह पुत्र पुंज राज सिंह के घर था। दूल्हे की बारात निकालने ही वाली थी, तभी अचानक सिलेंडर फट गया।

बताया जा रहा है की जहां पर सिलेंडर फटा है वहा पर काफी संख्या मे लोग थे, जिससे सिलेंडर की चपेट मे काफी लोग चपेट में गए।  सिलेंडर फटने के बाद आस पास के लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से सेतरावा, बालेसर, शेरगढ़ अस्पताल ले जाया गया। हादसे मे घायलों की संख्या 60 के आसपास बताई जा रही है जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि खाना बनाते समय अचानक एक सिलेंडर लीक हुआ और आग पकड़ ली उस दौरान वहां पड़े अन्य सिलेंडरों में भी धमाके होने लगे।

शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटा, करीब 50 लोग झुलसे

करीबन 50 झुलसे, अधिक महिलाएं बच्चे। 

शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटाने से करीबन 60 जने झुलस गए जिसमें अधिकतर महिलाएं बच्चे हैं, कई लोगों को क्षेत्र हॉस्पिटल लाया गया वहीं कुछ लोगों को बालेसर अस्पताल ले जाया गया जहां से सभी को महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर के बर्न युनिट के लिए जोधपुर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है हादसे मे एक 2 साल के बच्चे की मृत्यु हो गई है।

शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटा, करीब 50 लोग झुलसे

ग्रामीण मदद में आए आगे, कलेक्टर को दूरभाष पर दी सूचना। 

सेतरावा अस्पताल में झुलसे लोगों को लाने पर चिकित्सा कर्मियों की मदद के लिए ग्रामीण आगे आए, वही ग्रामीणों द्वारा निजी वाहनों की व्यवस्था से सभी घायलों को जोधपुर ले जाया गया ।

दूल्हा भी चपेट में आया

शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटाने से दूल्हा सुरेंद्रसिंह भी आग की चपेट में आ गया जो हल्का झुलस गया, लेकिन ज्यादा चोट नहीं आई।
शादी समारोह में गैस सिलेंडर फटा, करीब 50 लोग झुलसे

जिला कलक्टर व ग्रामीण एसपी भी मौके पर पहुंचे

जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व ग्रामीण पुलिस अधिक्षक अनिल कयाल भी मौके पर पहुंचे, वही आगजनी पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से टैंकर रेत डालकर आग पर काबू पाया गया, वही आग के जाने के लिए बालोतरा जोधपुर से दमकल भी बुलाई गई।

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
kheem singh Bhati is a author of niharika times web portal, join me on facebook - https://www.facebook.com/ksbmr
Exit mobile version