राजसमंद की विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे “वोट चोर-गद्दी छोड़” अभियान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ और संविधान के प्रति गंभीर अनादर बताया। उनका कहना है कि कांग्रेस अपनी पराजय में जनता को भड़काने और लोकतंत्र की प्रतिष्ठित संस्थाओं को बदनाम कर रही है।
