दिल्ली-एनसीआर और अन्य राज्यों में बारिश के कारण स्कूल बंद

By Sabal SIngh Bhati - Editor

दिल्ली: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली-NCR में बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा और गाजियाबाद समेत कई शहरों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। जिला कलेक्टर की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने 03 सितंबर को स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के कारण यह निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। भारी बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

बुलंदशहर में नर्सरी से कक्षा 12 तक सरकारी और प्राइवेट सभी स्कूल और कॉलेज बुधवार को बंद रहेंगे। बुलंदशहर में पिछले दो दिन से तेज बारिश हो रही है। चंडीगढ़ में भी भारी बारिश के कारण सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। बारिश के कारण शहर में जलभराव और सड़क जाम की समस्या बढ़ गई है। पंजाब और हरियाणा में भी पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में कल भारी बारिश का रेड अलर्ट है। राज्य के कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के कारण रेल सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश के 6 राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 1,311 सड़कें बंद कर दी गई हैं। स्थानीय मौसम विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल में लैंड स्लाइडिंग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

Share This Article
Exit mobile version