राजघाट पर दिल्ली पुलिस ने लगाई धारा 144

By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली, 26 मार्च ()। दिल्ली पुलिस ने राजघाट और उसके आसपास के इलाके में धारा 144 लगा दी है। संसद की सदस्यता से राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस राजघाट पर रविवार को सत्याग्रह करने वाली है।

दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि उसने कांग्रेस पार्टी को किसी तरह के विरोध प्रदर्शन और सत्याग्रह करने की इजाजत नहीं दी है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।

कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए राजघाट पर इकट्ठा होना चाहते हैं।

किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Exit mobile version