दीपावली सजावट का शुभारंभ, एमआई रोड पर पांच बत्ती पिंक थीम

जयपुर। एमआई रोड व्यापार मंडल ने दीपावली के पावन अवसर पर ‘लोकल फॉर वोकल’ थीम के साथ गुरुवार शाम साढ़े छह बजे पांच बत्ती, एमआई रोड पर दीपावली सजावट का शुभारंभ किया। राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक अमीन कागजी, बालमुकुंद आचार्य, कालीचरण सराफ, महापौर सौम्या गुर्जर, कुसुम यादव, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, डिप्टी मेयर पुनीत शर्मा, भूपेंद्र सैनी, बाबूलाल गुप्ता, राजीव अरोड़ा, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुभाष गोयल, गोपाल गुप्ता, जितेंद्र श्रीमाली, अरुण अग्रवाल, पवन गोयल, जयपुर व्यापार महासंघ के प्रतिनिधि सहित एमआई रोड के लगभग 200 व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नेतृत्व और आयोजनसमारोह का नेतृत्व एमआई रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष एचएस पाली, महामंत्री सुरेश सैनी, संयोजक अजय अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राजेश आहुजा ने किया। ढाई किलोमीटर क्षेत्र में आकर्षक 11 हजार झालरें लगाईअजमेरी गेट से गवर्नमेंट हॉस्टल तक ढाई किलोमीटर के क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया गया है। पांच बत्ती को विशेष रूप से पिंक थीम में सजाया गया, जिसमें 11,000 झालरों का उपयोग किया गया। पूरे बाजार में ‘शुभ दीपावली’ के संदेश वाले बोर्ड लगाए गए हैं। लोकल फॉर वोकल थीम के तहत सजावट में स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को प्रोत्साहन दिया गया है।

Share This Article
Exit mobile version