उदयपुर में दो डॉक्टरों पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का आरोप

उदयपुर। संभाग के सलूंबर थाना क्षेत्र में एक महिला ने हॉस्पिटल के मालिक सहित दो डॉक्टरों के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला दर्ज कराया है। मुख्य आरोपी डॉक्टर उस हॉस्पिटल में काम करता था, जहां वह थर्ड फ्लोर पर रहता था। महिला के घर पर खाना बनाने के लिए आती थी। पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि डॉक्टरों के पास उसके पर्सनल फोटो-वीडियोज हैं, जिनसे वह उसे डराते-धमकाते हैं। महिला तलाकशुदा है। उसने पुलिस को बताया कि डॉ. आमिर मेटिन ने उसे बुर्का पहनने और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला।

जांच अधिकारी डीएसपी हेरंब जोशी ने बताया कि पीड़िता ने 29 अक्टूबर को मामला दर्ज कराया। उसने कहा कि जब उसने हॉस्पिटल के मालिक को इस बारे में बताया, तो उन्होंने भी उसे धर्म परिवर्तन कर मुख्य आरोपी डॉ. आमिर से निकाह करने की सलाह दी। महिला ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे लगातार धमकाना शुरू कर दिया। महिला ने रिपोर्ट में कहा कि वह नवंबर 2024 से प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉ. आमिर मेटिन के यहां खाना बनाने जाती थी, लेकिन एक माह पहले नौकरी छोड़ दी। डॉ.

आमिर मेटिन उसे लगातार परेशान करता रहा है। मेटिन बिहार का रहने वाला हड्डी रोग विशेषज्ञ है। डीएसपी हेरंब जोशी ने बताया कि गुरुवार को महिला का मेडिकल कराया गया और उसके बयान भी लिए गए हैं। उनका कहना है कि जांच में धर्म परिवर्तन जैसी बात सामने नहीं आई है। दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। -राजेश यादव, एसपी सलूम्बर।

Share This Article
Exit mobile version