जयपुर एयरपोर्ट से दुबई की उड़ानों में लगातार हो रही देरी

जयपुर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाली फ्लाइट इन दिनों समय पर संचालित नहीं हो रही है। इसके चलते यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट कई घंटों की देरी से चली। तय समय के अनुसार यह फ्लाइट सुबह 8:25 बजे दुबई से जयपुर पहुंचती है और सुबह 9:30 बजे जयपुर से दुबई रवाना होती है, लेकिन आज दोपहर 3:30 बजे तक फ्लाइट के जयपुर पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि शाम 4:30 बजे तक इसके दुबई के लिए उड़ान भरने की उम्मीद है।

इस देरी से यात्रियों को करीब सात घंटे इंतजार करना पड़ेगा। वहीं बुधवार को भी फ्लाइट आठ घंटे से अधिक देरी से रवाना हुई थी। लगातार हो रही लेटलतीफी से यात्रियों में आक्रोश है और एयरलाइंस से समय पर संचालन की मांग की जा रही है।

Share This Article
Exit mobile version