मणिपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, किसी तरह का नुकसान नहीं

Sabal SIngh Bhati
By
Sabal SIngh Bhati - Editor
1 Min Read

इंफाल, 24 मार्च ()। मणिपुर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।

एनसीएस ने कहा कि मणिपुर के मोइरांग और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सतह से 51 किलोमीटर की गहराई में आया। किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल जानकारी सामने नहीं आई।

पर्वतीय पूर्वोत्तर राज्यों, विशेष रूप से असम, मिजोरम और मणिपुर में लगातार आ रहे भूकंपों ने अधिकारियों को चिंतित कर दिया है और भूकंपों को सुरक्षात्मक बनाना पड़ रहा है।

एफजेड/

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article