आंध्र प्रदेश में बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत

By Sabal SIngh Bhati - Editor

कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के कल्लूरुमंडल के चिन्नातेकुर गाँव में तड़के एक सड़क दुर्घटना में एक निजी यात्री बस में आग लग गई, जिससे उसमें सवार 20 यात्रियों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार, बस में कुल 38 यात्री सवार थे। बस ने एक बाइक को टक्कर मारी, जिसके कारण बस का तेल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 यात्री जिंदा जल गए और 11 शवों की पहचान हो गई है। अधिकांश शव इतने जल गए थे कि उनकी पहचान करना कठिन था। हालांकि, 19 यात्री सुरक्षित बच गए।

यह हादसा सुबह 3:30 से 4 बजे के बीच हुआ। सभी शवों को बस से निकाल लिया गया है और अधिकारी मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ घायलों को कुनरूल के जीजीएच में भर्ती कराया गया है। मृतकों में बाइक सवार भी शामिल हैं। जिला कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं।

Share This Article
Exit mobile version