अमरावती के विकास के लिए चार साल से बेकार पड़ी निर्माण सामग्रियां आग में जलकर हुईं खाक

By
Sabal SIngh Bhati - Editor
2 Min Read

अमरावती, 21 अप्रैल ()। आंध्र प्रदेश राज्य की राजधानी अमरावती के विकास के लिए खरीदी गई निर्माण सामग्रियां शुक्रवार को भीषण आग में जलकर खाक हो गई।

घटना गुंटूर जिले के थुल्लुर मंडल के नेक्कल्लू गांव के पास हुई। आग ने राज्य की राजधानी के विकास के हिस्से के रूप में विभिन्न कार्यो के लिए खुली भूमि में फेंके गए प्लास्टिक पाइप और अन्य सामग्रियों को नष्ट कर दिया।

निर्माण कार्य ठप होने के कारण पिछले चार साल से वहां सामग्रियां पड़ी थीं। पाइपलाइनों और अन्य सामग्रियों में मधुमक्खियों ने छत्ते बन लिए थे। कुछ लोगों ने शहद निकालने के लिए आग जलाई थी। तापमान अधिक होने और हवा चलने के कारण आग फैल गई और सामग्री जलकर खाक हो गई।

आग की विकराल लपटें और धुआं काफी दूर से देखा जा सकता था। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। घटना से भारी नुकसान होना बताया जा रहा है।

अमरावती में राज्य की राजधानी विकास कार्य 2019 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के सत्ता में आने के तुरंत बाद रुक गए और राज्य की तीन राजधानियां बनाने का फैसला किया गया।

एकेजे

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Exit mobile version