ग्रहों के राजा सूर्य 16 नवंबर 2025 से वृश्चिक राशि में गोचर करने लगेंगे जहां उनकी बुध ग्रह से युति होगी। बुध ग्रह 24 अक्तूबर से इस राशि में है। इन दोनों ग्रहों के साथ आने से बुधादित्य योग बनेंगे जो कि बेहद शुभ योग माना जाता है। ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार इस योग से 4 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं। मिथुन राशिमिथुन राशि वालों के लिए ये युति बेहद शुभ रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफल होंगे। पुराने विवादों का निपटारा होगा।
नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रमोशन मिलने के भी योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए बढ़िया समय आने वाला है। सिंह राशिसिंह राशि वालों के लिए भी ये युति बेहद लाभकारी साबित होगी। आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं जिसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी में अटके मामलों में विजय मिलेगी। संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। कन्या राशिकन्या राशि वालों की सैलरी बढ़ने के आसार हैं। बिजनेस में भी मुनाफा मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। घर-परिवार का माहौल सुखमय रहेगा।
पैसों की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विदेश में नौकरी प्राप्त हो सकती है। धनु राशिधनु राशि वालों का अच्छा समय शुरू होने वाला है। ये युति आपके जीवन की कई परेशानियों का अंत कर देगी। पैसों में बढ़ोतरी होगी। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। अटका हुआ धन वापस मिलने वाला है।


