गहलोत का बयान: बस हादसे की तकनीकी जांच होनी चाहिए

जयपुर। जैसलमेर में एक निजी बस में आग लगने से 21 लोगों की दुखद मौत के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस हादसे की गहन जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जानना जरूरी है कि आग लगने का कारण क्या था और क्या इसमें कोई तकनीकी खामी थी। मीडिया से बातचीत में गहलोत ने बताया कि यह बस लगभग 10 दिन पहले ही खरीदी गई थी। इसलिए आग लगने की असली वजह का पता लगाना बेहद आवश्यक है। यह जांच का विषय है कि बस में आग क्यों लगी।

यदि बस नई थी, तो कंपनी की जिम्मेदारी बनती है। सरकार को चाहिए कि वह कंपनी से संपर्क करे और तकनीकी जांच कराए। आग लगने के तुरंत बाद दरवाजे लॉक हो जाने की बात भी सामने आई है। असलियत का पता जांच से ही चलेगा। इस समय किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए।

Share This Article
Exit mobile version