आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है। पहले वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा नंबर वन बल्लेबाज़ थे, लेकिन अब यह स्थान न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने हासिल कर लिया है। 46 साल बाद कोई न्यूजीलैंड का खिलाड़ी आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा है। इससे पहले न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने 1979 में वनडे में पहला स्थान प्राप्त किया था। रोहित शर्मा ने अपने करियर में पहली बार वनडे में आईसीसी का नंबर वन बल्लेबाज़ बनने का मुकाम हासिल किया था, लेकिन वह केवल 22 दिन तक इस स्थिति में रह सके।
रोहित शर्मा 38 साल 182 दिन की उम्र में आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे थे। इस उम्र में वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। सचिन तेंदुलकर ने 38 साल 73 दिन की उम्र में वनडे में नंबर वन की रैंकिंग हासिल की थी। ICC की वनडे बैटिंग रैंकिंग में वर्तमान में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 782 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 781 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
तीसरे स्थान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम ज़ादरान 764 रेटिंग पॉइंट्स के साथ हैं, जबकि चौथे स्थान पर भारत के शुभमन गिल 745 रेटिंग पॉइंट्स के साथ मौजूद हैं। विराट कोहली 725 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं। हाल ही में शतक जोड़ने वाले बाबर आज़म 722 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर खिसक गए हैं। टॉप 10 में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं। श्रेयस अय्यर 700 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर हैं। ICC बॉलर्स वनडे रैंकिंग में राशिद खान 710 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।
दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर 670 रेटिंग पॉइंट्स के साथ हैं। तीसरे स्थान पर केशव महाराज 660 रेटिंग पॉइंट्स के साथ हैं। चौथे स्थान पर महेश तीक्ष्णा 647 रेटिंग पॉइंट्स के साथ हैं। पांचवें स्थान पर बर्नोल्ड शोल्ट्ज 645 रेटिंग पॉइंट्स के साथ हैं। हालांकि टॉप 5 में भारत का कोई गेंदबाज़ नहीं है। कुलदीप यादव 634 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर हैं। ICC टेस्ट रैंकिंग में भी बदलाव आया है। जो रूट 908 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज़ बने हुए हैं।
दूसरे स्थान पर हैरी ब्रूक 868 रेटिंग पॉइंट्स के साथ हैं। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 850 रेटिंग पॉइंट्स के साथ हैं। चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 816 रेटिंग पॉइंट्स के साथ हैं। पांचवें स्थान पर साउथ अफ्रीका के टेम्बा बवुमा 794 रेटिंग पॉइंट्स के साथ हैं। टॉप 10 में केवल एक भारतीय खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल 749 रेटिंग पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर हैं।

