दिल्ली एनसीआर सहित 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिन तक दिल्ली एनसीआर समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आज दिल्ली एनसीआर में बारिश के आसार कम थे, लेकिन अचानक मौसम में बदलाव आया और सुबह से झमाझम बारिश के कारण जलभराव हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में निम्न दबाव के कारण भारी बारिश की आशंका है।

6 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 2 अक्टूबर से पहले राजस्थान और 4-6 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में 5 और 6 अक्टूबर को और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है। पश्चिम भारत में 1 से 2 अक्टूबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में भारी वर्षा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

3 और 4 अक्टूबर को कोंकण और गोवा, और 4 अक्टूबर को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के घाट क्षेत्रों में बारिश होगी। पूर्व और मध्य भारत में भी भारी बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल में गंगा किनारे बसे क्षेत्रों में 2 से 4 अक्टूबर, झारखंड में 2 से 6 अक्टूबर, बिहार में 4 और 5 अक्टूबर, मध्य प्रदेश में 1 से 3 अक्टूबर के दौरान बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में 4-5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है, जबकि 3 अक्टूबर को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में 2 अक्टूबर से पहले तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी बारिश की संभावना है। 30 सितंबर को रायलसीमा और उत्तरी तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट है। 3-5 अक्टूबर के दौरान तेलंगाना और 3 व 4 अक्टूबर को तमिलनाडु में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

Share This Article
Exit mobile version