भारत अंडर-17 ने रियाल मैड्रिड अंडर-17 को 3-3 के ड्रा पर रोका

Jaswant singh
1 Min Read

नई दिल्ली, 4 मई ()। स्थानापन्न खिलाड़ी थांगलालसौन गंगटे ने अंतिम सेकंडों में गोल करते हुए भारत अंडर-17 को रियाल मैड्रिड अंडर-17 के खिलाफ मैड्रिड में एक ट्रेनिंग मैच में 3-3 से बराबरी दिला दी।

भारतीय अंडर-17 टीम इस समय स्पेन में है और अंडर-17 एशिया कप 2023 की तैयारी के लिए कुछ अभ्यास मैच खेल रही है। अंडर-17 एशिया कप का आयोजन इस वर्ष जून में थाईलैंड में होना है।

गंगटे ने 90वें मिनट में कप्तान कोरौ के क्रॉस पर बराबरी का गोल दागा।

आरआर

Share This Article
Exit mobile version