भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

आज भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कामकाज देखने को मिला है। सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 84,200 के स्तर पर कामकाज करता हुआ दिखाई दिया है, जबकि निफ्टी में 100 अंकों की गिरावट के चलते कामकाज 25,800 के स्तर पर नजर आया है। आज इंफोसिस और टाटा स्टील में गिरावट के साथ कामकाज देखा गया है, हालांकि अदानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक और जोमैटो तेजी लेकर कामकाज करते हुए नजर आए हैं।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 शेयर आज गिरावट लेकर कामकाज करते हुए नजर आए हैं। आज सेंसेक्स ने अपने कामकाज की शुरुआत 84,060 के स्तर पर की थी, जबकि सेंसेक्स कुछ समय में 84,042 के स्तर तक गिर गया। हालांकि सेंसेक्स ने आज का हाई 84,064 बनाया है। निफ्टी ने आज कामकाज की शुरुआत 25,767 के स्तर पर की थी, जबकि निफ्टी ने आज का हाई 25,787 बनाया है और आज का लो 25,751 का बना है।

ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें तो आज ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कामकाज नजर आया है। एशियाई बाजारों में आज गिरावट का दौर देखा जा रहा है। चीन की शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 0.16% की बढ़त के साथ कामकाज 4,022 के स्तर पर दिखाई दिया है। जापान के निक्केई में आज 1.65% की गिरावट के चलते कामकाज 50,434 के स्तर पर नजर आया है।

हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में आज 1.7% की गिरावट के चलते कामकाज 26,757 के स्तर पर दिखाई दिया है और कोरिया के कोस्पी में आज 2.26% की गिरावट के चलते कामकाज 4,076 के स्तर पर नजर आया है। 13 नवंबर को अमेरिका के डॉव जोंस में 1.65% की गिरावट के चलते कामकाज 47,457 के स्तर पर दिखाई दिया था, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 2.29% की गिरावट दिखाई दी थी। बीते दिन भारतीय शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार बंद हुआ था।

दिन में कारोबार में गिरावट देखने को मिली थी, हालांकि दिन के अंत तक बाजार ने रिकवरी कर ली थी। सेंसेक्स 12 अंक चढ़कर 84,478 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी में 3 अंकों की तेजी के साथ कामकाज 25,879 के स्तर पर बंद हुआ था। बीते दिन निफ्टी के टॉप गेनर में एशियन पेंट्स, हिंडाल्को और इंडिगो शामिल रहे थे, जबकि गिरावट लेने वाले शेयरों में इंटरग्लोब, टीसीएस और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा शामिल रहे थे।

बीएसई मिडकैप 161 अंकों की गिरावट लेकर 47,199 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि बीएसई स्मॉलकैप 159 अंकों की गिरावट लेकर 53,096 के स्तर पर बंद हुआ था।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal
Exit mobile version