आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में शामिल नहीं हो सकेंगे ये तीन खिलाड़ी

आईपीएल 2026 में अभी काफी समय है लेकिन इससे पहले 15 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेंशन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी थी। इस दौरान कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया गया जिसमें आंद्रे रसेल और लियम लिविंगस्टोन जैसे नाम शामिल हैं। वहीं अब 16 दिसंबर को आईपीएल के मिनी ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। दरअसल मिनी ऑक्शन में कुल 77 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा सकती है। सभी 10 टीमों ने अगले सीजन के लिए लगभग 173 प्लेयर्स को रिटेन किया है।

ऐसे में अब सभी टीमों के पास केवल 77 स्लॉट ही बाकी हैं। इस दौरान कई बड़ी टीमों ने बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगाने की तैयारी की है। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के पास अच्छी पर्स वैल्यू है। इन टीमों ने अपने रिटेंशन प्लेयर्स में बड़े नामों को रिलीज किया है। आंद्रे रसेल, डेविड मिलर, वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ी अब इन टीमों के निशाने पर रहेंगे। लेकिन इसी बीच तीन ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो चाहकर भी आईपीएल के मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

दरअसल इसका कारण बीसीसीआई के सख्त नियम हैं। जानिए क्या है यह नियम? दरअसल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले ही बीसीसीआई ने ऑक्शन को लेकर सख्त नियम बनाए थे जिनमें विदेशी खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य रखा गया था। अगर कोई खिलाड़ी मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर्ड नहीं होता है तो उसे आने वाले सीजन के मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलता।

जबकि दूसरा नियम यह था कि अगर कोई खिलाड़ी खरीदे जाने के बाद और सीजन शुरू होने से पहले अपना नाम वापस ले लेता है, तो उसे टूर्नामेंट में खेलने से 2 साल का प्रतिबंध लगाया जाता है। ये तीन खिलाड़ी नहीं हो पाएंगे शामिल इन्हीं सख्त नियमों के चलते अब तीन बड़े खिलाड़ी इस मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे, जिनमें बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक और जेसन रॉय का नाम शामिल है। तीनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड की टीम से आते हैं।

बता दें कि बेन स्टोक्स इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान हैं और उन्होंने 2025 के मेगा ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था। बेन स्टोक्स ने कहा था कि वह अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं और इंग्लैंड के लिए अपने करियर को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही कारण है कि बेन स्टोक्स 16 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में अपना नाम नहीं दे पाएंगे। हैरी ब्रूक भी नहीं सकेंगे शामिल इस लिस्ट में दूसरा नाम इंग्लैंड के ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक का है।

हैरी ब्रूक ने 2024 में अपनी दादी के निधन के चलते अपना नाम आईपीएल से वापस ले लिया था। यह बीसीसीआई के नियमों का उल्लंघन था, और इन्हीं नियमों के चलते वह आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बता दें कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्होंने अपने करियर पर ध्यान देने के लिए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। इसी कारण अब उन्हें मिनी ऑक्शन में भी नहीं देखा जा सकेगा।

जेसन रॉय का नाम भी शामिल इस लिस्ट में तीसरा नाम भी इंग्लैंड के ही खिलाड़ी जेसन रॉय का है। जेसन रॉय ने भी निजी कारणों से इन नियमों का उल्लंघन किया था। उन्होंने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया था। अब वह आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में दिखाई नहीं देंगे। दरअसल आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भी जेसन रॉय का नाम शामिल नहीं था।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal
Exit mobile version