जयपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी और रद्दीकरण से यात्रियों में बढ़ी नाराज़गी

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह यात्रियों को दो एयरलाइनों की उड़ानें रद्द और देरी से होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइन ने जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली सुबह 5:50 बजे की फ्लाइट रद्द कर दी। जानकारी के अनुसार, इंडिगो का एक विमान दो दिन पहले तकनीकी खराबी के कारण सेवा से बाहर है, जिससे रोजाना फ्लाइट संचालन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को भी जयपुर से उदयपुर और इंदौर की दो फ्लाइटें रद्द रही थीं। वहीं, स्पाइसजेट की पुणे जाने वाली सुबह 5:05 बजे की फ्लाइट तकनीकी कारणों से रवाना नहीं हो सकी।

यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ रहा है। एयरलाइन ने बताया कि अब यह फ्लाइट सुबह 9:30 बजे तक पुणे के लिए रवाना हो सकेगी। लगातार फ्लाइट रद्द और देरी से यात्रियों में नाराज़गी बढ़ रही है।

Share This Article
Exit mobile version