जालोर महोत्सव 2023 : जलसों सायला का शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

3 Min Read

जालोर / सायला। उपखण्ड मुख्यालय पर बुधवार को जालोर महोत्सव 2023 के तहत तीन दिवसीय जलसों सायला रो कार्यक्रम का समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। महोत्सव का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में अतिथियों ने माँ सरस्वती की तस्वीर के प्रज्वल्लित कर किया गया।

जालोर महोत्सव 2023 के शुभारंभ पर आबाद अली आसाना एण्ड पार्टी के गणपति वंदना प्रस्तुत की।इसके विभिन्न विधालयो के विद्यार्थियों ने राजस्थान की संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।वही वालेरा मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने बेंड वादन की व कलाकार ने राजस्थान फ्लॉक डांस की प्रस्तुति दी। इसके बाद ढोल व थाली की धुन पर सायला की प्रसिद्ध ऐतिहासिक डबल गेर की गेरियों ने पारम्परिक वेशभूषा में प्रस्तुति दी।

जालोर महोत्सव 2023 : जलसों सायला का शोभायात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई ने जालोर जिले के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहाकि जिलेभर में पर्यटन की असीम सम्भावना है।जिसके लिए सभी के सामुहिक प्रयासों से विश्व पटल पर ओर भी पहचान बना सकते है। वही उपखण्ड समन्वयक सवाईसिंह चंपावत ने सामुहिक प्रयासों से ही क्षेत्र सहित जिले के स्वर्णीम इतिहास से रूबरू करवा सकते है।साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी।<

महोत्सव के शुभारंभ के बाद शोभायात्रा को अतिथियों ने रवाना किया।जो खेल मैदान से रवाना होकर पंचायत समिति, पुराना बस स्टैंड से होती हुई ओटवाला रोड स्थित अम्बे माता मंदिर पहुँचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में कलशधारी बालिकाएं,सुसज्जित ऊंट, घोड़े व रथ सहित विभिन्न विभागों की झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। मंच संचालन व्याख्याता अकबर खान,नवाराम सुथार ने किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

जालोर महोत्सव 2023 के शुभारंभ पर खेल मैदान रस्सा कस्सी,वॉलीवाल मैच व प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच क्रिकेट का सदभावना मैच का आयोजन किया गया।  जिसमें क्षेत्रभर से प्रतिभागियों ने भाग लिया।इसी प्रकार पंचायत समिति में कठपुतली नाटक का आयोजन हुआ।जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई,प्रधान ढोमी देवी पुरोहित, तहसीलदार कौशल्या जांगिड़, विकास अधिकारी मनमोहन मीणा,सायला सरपंच रजनी कंवर,थानाधिकारी प्रदीप डांगा,नायब तहसीलदार महेश दवे,पूर्व प्रधान रामप्रकाश चौधरी सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
kheem singh Bhati is a author of niharika times web portal, join me on facebook - https://www.facebook.com/ksbmr
Exit mobile version