केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय (KVS NVS vacancy) में एडमिशन और टीचर्स की भर्ती को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी रहती है। हर माता-पिता अपने बच्चों का इन स्कूलों में एडमिशन कराना चाहते हैं और जो टीचिंग में करियर बनाना चाहते हैं, वे भी वैकेंसी का इंतजार करते हैं। यदि आप भी केंद्रीय और नवोदय विद्यालय की वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। देशभर के केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर आवेदन 14 नवंबर 2025 से शुरू होंगे।
इस भर्ती के संबंध में पूरी जानकारी दी जा रही है। KVS NVS vacancy का नोटिफिकेशन के अनुसार, 14 नवंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इस बार सीबीएसई द्वारा टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन जारी करने से लेकर लिखित परीक्षा का संचालन सीबीएसई के हाथों में होगा। ऑनलाइन प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू होगी और 4 दिसंबर तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार www.cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in या navodaya.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई ने केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों की भर्ती का एक कंबाइन नोटिफिकेशन जारी किया है। वैकेंसी की स्पष्ट संख्या नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पता चलेगी, लेकिन टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी समेत शिक्षकों के हजारों पदों पर भर्ती होने की संभावना है। अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा भी भिन्न होगी। केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती तीन चरणों में की जा सकती है। हालांकि विस्तृत नोटिफिकेशन आने तक कुछ भी कहना मुश्किल है। अब तक चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होता था, जबकि नई भर्ती में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार किया जा सकता है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद इसे लागू करने की तैयारी शुरू हो गई थी। 2022 में केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों, प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य की भर्ती के लिए परीक्षा का पैटर्न बदला गया था। पहली बार यह भर्ती कंप्यूटर आधारित परीक्षा से हुई थी। अब जल्द ही परीक्षा का नया पैटर्न सामने आ सकता है।

