अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की हुई मौत

जयपुर। श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह कान्हाराम सुभाष के यहां काम करता था। सुभाष ने बताया कि करीब 3 बजे वह काम खत्म कर के किसी से मिलने का कहकर गया था। उसके बाद सुबह उसका शव चक बादल के बस अड्डा के पास सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला है। पुलिस ने बताया कि संभवत: वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Exit mobile version