जयपुर। श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह कान्हाराम सुभाष के यहाँ काम करता था। सुभाष ने बताया कि लगभग 3 बजे वह काम खत्म करके किसी से मिलने के लिए गया था। उसके बाद सुबह उसका शव चक बादल के बस अड्डे के पास सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पाया गया। पुलिस का कहना है कि संभवतः वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

