अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की हुई मौत

जयपुर। श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह कान्हाराम सुभाष के यहां काम करता था। सुभाष ने बताया कि लगभग 3 बजे वह काम खत्म कर किसी से मिलने के लिए गया था। उसके बाद सुबह उसका शव चक बादल के बस अड्डे के पास सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में मिला। पुलिस ने बताया कि संभवतः वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Exit mobile version