जयपुर। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए लालगढ़-दादर ट्रेन का हनुमानगढ़ तक एवं बीकानेर-दादर ट्रेन का श्रीगंगानगर तक विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार दादर-हनुमानगढ़ प्रतिदिन रेल 23 अगस्त से दादर से दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन लालगढ़ स्टेशन पर सुबह 11.37 बजे आगमन व 11.39 बजे प्रस्थान कर शाम 4.55 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी। हनुमानगढ़-दादर प्रतिदिन रेल 25 अगस्त से हनुमानगढ़ से सुबह 5.25 बजे रवाना होकर लालगढ़ स्टेशन पर सुबह 8.55 बजे आगमन व 8.57 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 7.10 बजे दादर पहुंचेगी।
दादर-श्रीगंगानगर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेल 24 अगस्त से दादर से प्रत्येक बुधवार व रविवार को दोपहर 3 बजे रवाना होकर दूसरे दिन बीकानेर स्टेशन पर दोपहर 12.05 बजे आगमन व दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान कर शाम 5.55 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इसी प्रकार श्रीगंगानगर-दादर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट रेल 26 अगस्त से श्रीगंगानगर से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को सुबह 9.50 बजे रवाना होकर बीकानेर स्टेशन पर दोपहर 3.10 बजे आगमन व 3.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 12.50 बजे दादर पहुंचेगी।

