भूस्खलन से मणिमहेश यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की मौत

By Sabal SIngh Bhati - Editor

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन, और बाढ़ से अनेक जिलों में काफी नुकसान हुआ है। चंबा जिले के भरमौर में भारी बारिश के बीच मणिमहेश यात्रा पर निकले 11 श्रद्धालुओं की लैंडस्लाइड में मौत हो गई है। मृतकों में 3 पंजाब, 1 उत्तर प्रदेश और 5 चंबा के रहने वाले हैं। वहीं दो लोगों की अभी पहचान नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, किन्नौर, कुल्लू, मंडी, चंबा और सोलन सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल हैं। यहां सड़क संपर्क बुरी तरह टूट गया है और राहत अभियान जारी है।

एक बड़ी घटना में आदिवासी बहुल किन्नौर जिले के लिप्पा गांव में शुक्रवार सुबह बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा कुल्लू जिले के अनी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण निचले पटरना गांव में भूस्खलन से तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए और दो महिलाएं लापता हो गईं। मलबे में कई मवेशी भी दब गए हैं। स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रात भर लगातार हुई बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें अवरुद्ध हो गई, जिससे आवाजाही ठप हो गई।

प्रशासन ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है, क्योंकि ताज़ा भूस्खलन से क्षेत्र में सड़के बाधित हो गई हैं। 8,000 तीर्थयात्री फंसे भरमौर से आगे संपर्क पूरी तरह से कट जाने के कारण, लगभग 8,000 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। जिनमें से अब तक 3,457 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। विषम हालात में भी राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

Share This Article
Exit mobile version