जयपुर-दिल्ली हाईवे पर ट्रैफिक सुधार के लिए अभियान

जयपुर। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और हादसों को रोकने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने लेन सिस्टम अभियान चलाया। इस अभियान ने अब तक बड़ा असर दिखाया है। पुलिस ने नियम तोड़ने वाले 56 हजार से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की है। इन चालानों से 3.20 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है, जिसे वाहन मालिकों को ऑनलाइन ही जमा करना होगा।

125 किलोमीटर हाईवे पर अभियानजयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि यह अभियान जयपुर ग्रामीण और कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बीच लगभग 125 किलोमीटर लंबे हाईवे हिस्से पर चलाया जा रहा है। यह क्षेत्र जयपुर-दिल्ली मार्ग का सबसे व्यस्त हिस्सा है जहां रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। पहले समझाइश, फिर कार्रवाईअभियान की शुरुआत पुलिस ने समझाइश के साथ की थी। शुरुआती 15 दिनों तक केवल समझाइश दी गई। इस दौरान 303 अवैध कट बंद कराए गए। सड़क पर घूम रहे 868 पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बांधे गए। जगह-जगह लेन सिस्टम और सुरक्षा संबंधी साइनबोर्ड लगाए गए।

इसके बाद 6 सितंबर से सख्ती शुरू की गई। चालानों का ब्योरा6 सितंबर से अब तक पुलिस ने हाईवे पर विभिन्न श्रेणियों में चालान किए गए। लेन तोड़ने वाले वाहन 36254, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना 278, रॉन्ग साइड पर वाहन चलाना 514, अवैध पार्किंग के 7840 समेत 51650 चालानों से 3.20 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुर्माने के रूप में निकल चुकी है। इस अभियान का मकसद केवल चालान काटना या जुर्माना वसूलना नहीं है।

असली उद्देश्य हाईवे पर सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था कायम करना है ताकि हादसों में कमी आए और लोगों की जान बच सकें।-राहुल प्रकाश, रेंज आईजी जयपुर

Share This Article
Exit mobile version