लुधियाना गैस त्रासदी : बिहार के गया निवासी परिवार के 5 लोगों की मौत

By
Sabal SIngh Bhati - Editor
1 Min Read

पटना, 30 अप्रैल ()। लुधियाना गैस त्रासदी में मारे गए 11 लोगों में से पांच बिहार के गया जिले के और एक ही परिवार के थे। उनके पैतृक गांव में शोक और मातम छाया हुआ है।

मृतकों की पहचान डॉक्टर कविलाश शर्मा, उनकी पत्नी वर्षा शर्मा, बेटी कल्पना शर्मा और बेटे अभय नारायण शर्मा और आर्यन शर्मा के रूप में हुई है। गया जिले के कोच प्रखंड के रहने वाले ये लोग वर्षो से लुधियाना में रह रहे थे।

उनका घर मिल्क बूथ से सटा हुआ है, जहां जहरीली गैस निकली और उनकी मौत हो गई।

लुधियाना के ग्यासपुर औद्योगिक क्षेत्र में मिल्क बूथ से जहरीली गैस के रिसाव ने 11 लोगों की जान ले ली, जबकि कई अन्य अस्पताल में अपने जीवन के लिए जूझ रहे हैं।

कविलाश शर्मा के परिजन शवों को लेने और उनका अंतिम संस्कार करने के लिए लुधियाना जा रहे हैं।

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Exit mobile version