ममता 18 को मेघालय में रैली को करेंगी संबोधित

1 Min Read

शिलांग, 15 जनवरी ()। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 18 जनवरी को उत्तरी गारो हिल्स जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए मेघालय जाएंगी। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पहाड़ी राज्य के अपने दूसरे दौरे में बनर्जी 18 जनवरी को उत्तरी गारो हिल्स के दिल्मा अपल खेल मैदान, मेंदीपाथर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

बनर्जी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, राज्यसभा में तृणमूल संसदीय दल के नेता डेरेक ओ ब्रायन, मेघालय राज्य के पार्टी प्रभारी मानस रंजन भुनिया, मेघालय राज्य के पार्टी अध्यक्ष चार्ल्स पिंग्रोप और विपक्ष के नेता मुकुल संगमा भी होंगे।

मतदाताओं को लुभाने के लिए पिछले साल दिसंबर में ममता बनर्जी राजधानी शिलांग के दो दिवसीय दौरे पर थीं, जहां उन्होंने अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो मेघालय महिला सशक्तिकरण के लिए वित्तीय सहयोग का वादा किया था।

तृणमूल कांग्रेस मेघालय की पहली पार्टी है, जिसने राज्य विधानसभा की 60 सीटों में से 52 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

सीबीटी

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times
Exit mobile version