राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने सरदार पटेल की जयंती को एकता दिवस के अवसर पर देश की एकता और अखंडता के संकल्प की शपथ दिलाई और ‘एकता दिवस दौड़’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रपति और शाह ने सुबह साढ़े छह बजे पटेल चौक पर माल्यार्पण किया। दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रपति ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने अपने अटूट संकल्प और अदम्य साहस से देश के एकीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी कर्मनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में कहा कि हम ऐसे कार्यों को बढ़ावा देंगे जो देश की एकता को मजबूती दें। उन्होंने सरदार पटेल की नीतियों और निर्णयों की सराहना की, जो नए इतिहास का निर्माण करते हैं। मोदी ने कहा कि आजादी के बाद 550 से अधिक रियासतों को एकता में जोड़ने का कार्य सरदार पटेल ने संभव किया।
एकता दिवस का महत्व हमारे लिए प्रेरणा और गर्व का पल है।

